रायपुर में हड्डी व जोड़ों के उपचार

घुटने, कूल्हे और कंधे के लिए सर्जिकल और बिना ऑपरेशन वाले उपचार — हर मरीज़ की ज़रूरत के अनुसार।

घुटना प्रत्यारोपण इम्प्लांट का चित्र

जोड़ प्रत्यारोपण

घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण (नी / हिप रिप्लेसमेंट)

जब गठिया (आर्थराइटिस) के कारण जोड़ का कार्टिलेज घिस जाता है और दवा, फ़िज़ियोथेरेपी व इंजेक्शन से भी चलने-फिरने या नींद में आराम नहीं मिलता, तब घिसी हुई सतह को धातु और विशेष प्लास्टिक के इम्प्लांट से बदला जाता है।

  • पूर्ण (टोटल) और आंशिक (पार्शियल) घुटना प्रत्यारोपण
  • पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण
  • पुराने प्रत्यारोपण की दोबारा सर्जरी (रिवीज़न)

ऑपरेशन के बाद फ़िज़ियोथेरेपी रिकवरी का ज़रूरी हिस्सा है। रिकवरी का समय हर मरीज़ में अलग होता है। रिकवरी गाइड (English)

Illustration of knee arthroscopy with a camera inside the knee joint

दूरबीन सर्जरी

घुटने की दूरबीन सर्जरी (आर्थ्रोस्कोपी)

कुछ मिलीमीटर के छोटे छेदों से कैमरा और बारीक औज़ार डालकर घुटने के अंदर देखा और इलाज किया जाता है।

  • मेनिस्कस (गद्दी) फटना — रिपेयर या ट्रिमिंग
  • कार्टिलेज की चोट
  • घुटना अटकना या पूरी तरह सीधा न होना
  • जोड़ में ढीला टुकड़ा (लूज़ बॉडी)
Illustration of an ACL reconstruction graft inside the knee

लिगामेंट सर्जरी

एसीएल व अन्य लिगामेंट का पुनर्निर्माण

खेल, गिरने या सड़क दुर्घटना में घुटना मुड़ने से एसीएल लिगामेंट फट सकता है। अगर घुटना बार-बार मुड़ता या "निकलता" है, तो मरीज़ की अपनी नस (ग्राफ़्ट) से नया लिगामेंट बनाया जाता है।

  • एसीएल पुनर्निर्माण
  • पीसीएल, एमसीएल, एलसीएल की चोट
  • एक से अधिक लिगामेंट की चोट

खेल में वापसी कई महीनों की फ़िज़ियोथेरेपी और ताक़त की जाँच के बाद ही होती है। एसीएल गाइड (English)

Illustration of shoulder arthroscopy with an arthroscope in the shoulder joint

कंधे का इलाज

कंधे की दूरबीन सर्जरी

रात में कंधे का दर्द, हाथ ऊपर उठाने में कमज़ोरी या बार-बार कंधा उतरना — इनकी जाँच के बाद ज़रूरत हो तो दूरबीन से इलाज किया जाता है।

  • रोटेटर कफ़ रिपेयर
  • बार-बार कंधा उतरना — बैंकार्ट रिपेयर, लैटरजे
  • कंधे का प्रत्यारोपण

अन्य उपचार

फ्रैक्चर और घुटने का संरेखण

जटिल फ्रैक्चर

जोड़ों के पास की हड्डी टूटना, कूल्हे व पेल्विस के फ्रैक्चर और गंभीर चोटों का ऑपरेशन।

ऑस्टियोटॉमी (घुटने का संरेखण)

कम उम्र के मरीज़ों में टेढ़े घुटने (बो-लेग) के कारण एक तरफ़ घिसाव हो, तो हड्डी को सीधा करके जोड़ बचाने की सर्जरी।

कौन-सा इलाज आपके लिए सही है?

जाँच और रिपोर्ट देखकर ही सही सलाह दी जा सकती है। परामर्श बुक करें।

यह वेबसाइट हड्डी और जोड़ों की बीमारियों तथा उनके उपचार के बारे में सामान्य जानकारी देती है। यह चिकित्सा सलाह नहीं है। उपचार का निर्णय डॉक्टर से व्यक्तिगत परामर्श के बाद ही लिया जाता है। हर मरीज़ का परिणाम अलग हो सकता है। छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल पंजीकरण 3016/2010।

Scroll to Top

OPD Timings

Suyash Hospital, Raipur

OPD No. 9, Gudhiyari Main Road, Kota

Mon–Sat: 10:00 am – 6:00 pm

Sunday: closed

Balaji Medicare, Fafadih (Evening)

Near Pili Building, Fafadih, Raipur

Mon–Fri: 7:00 pm – 9:00 pm

By prior appointment only

Bilaspur Visiting Clinic

Mangala Chowk, Bilaspur

Alternate Sundays: 12:00 pm – 3:00 pm

Please call to confirm the date

24-hour emergency: Suyash Hospital casualty, Gudhiyari, Raipur

Appointments: Call / WhatsApp 088395 91330

WhatsApp us